Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Tahira Kashyap: ताहिरा कश्यप को दूसरी बार हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर दिखाई हिम्मत

top-news

Tahira Kashyap: मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखिका और निर्देशक ताहिरा कश्यप को एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले उन्हें साल 2018 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिससे उन्होंने साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी थी। अब एक बार फिर Breast Cancer ने दस्तक दी है, लेकिन ताहिरा ने इस चुनौती का स्वागत सकारात्मक सोच के साथ किया है।

Tahira Kashyap: सोशल मीडिया पर कही ये बात

ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सेवन ईयर इच या नियमित जांच की शक्ति – यह एक नजरिया है। मैं इसे नियमित मैमोग्राम जांच की शक्ति के रूप में देखना पसंद करूंगी और सभी से यही आग्रह करूंगी कि समय-समय पर जांच करवाते रहें। मेरे लिए यह राउंड 2 है… और मैंने अब भी हिम्मत नहीं हारी है।” उनके Breast Cancer  के प्रति इस आत्मविश्वास ने फैंस और शुभचिंतकों को एक बार फिर प्रेरित किया है।

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर ताहिरा ने साझा की खबर

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ताहिरा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “जब ज़िंदगी नींबू दे, तो नींबू पानी बना लो। जब ज़िंदगी ज़्यादा उदार हो जाए और फिर से नींबू फेंके, तो उन्हें अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में बदलो और अच्छे इरादों के साथ पी जाओ। क्योंकि एक तो वो बेहतर ड्रिंक है, और दूसरा, तुम्हें पता है कि तुम एक बार फिर पूरी ताकत से लड़ोगे।” Tahira Kashyap का  Breast Cancer के प्रति यह जज्बा न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी देता है।