Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida West: अजनारा होम्स सोसाइटी में दूषित पानी से 300 से अधिक लोग बीमार

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप मच गया है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि पीने के पानी में बदबू आ रही है, जिससे सोसाइटी के अलग-अलग टॉवरों में रह रहे 300 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। बीमारी के लक्षणों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत प्रमुख है। Ajnara Homes Society निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला।

Greater Noida West: एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने कही ये बात 

सोसाइटी की एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। कई बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें स्कूल नहीं भेजा गया, वहीं महिलाओं और सीनियर सिटीजन भी पानी से जुड़ी बीमारी के कारण असहज महसूस कर रहे हैं। Ajnara Homes Society के व्हाट्सएप ग्रुपों में लगातार बीमारियों की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर और नाराज़गी दोनों बढ़ रही है।

सोसाइटी निवासी हो रहे हैरान

वहीं  Greater Noida West की सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि मौसम के बदलाव के कारण उनके ससुर की तबीयत खराब हुई है, लेकिन जब पड़ोस के कई लोगों ने भी वही लक्षण बताए तो शक गहराया। उन्होंने बताया कि टॉवर वी, वी वन, एम और एन में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। Ajnara Homes Society के निवासियों ने अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि अधिकारी मौके पर आकर पानी की गुणवत्ता की जांच करें और आवश्यक कार्रवाई करें ताकि यह समस्या जल्द खत्म हो।