Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर में गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का किया उद्घाटन

top-news

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का उद्घाटन किया। वासंती नवरात्र की सप्तमी तिथि पर आयोजित इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भूमि करुणा, मैत्री और ज्ञान की परंपरा की संवाहक है। मुख्यमंत्री ने भारत की सनातन परंपरा को ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के सूत्र से जोड़ते हुए कहा कि ‘आनो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः’ जैसे मंत्र देश को चारों दिशाओं से ज्ञान स्वीकारने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्रीयता, संस्कार और मातृभूमि से जोड़ने पर बल दिया। आइए जानते है पूरी खबर।

CM Yogi ने कार्यक्रम के दौरान कही ये बात 

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि भारत अब दुनिया का पिछलग्गू नहीं, बल्कि पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि 2008 में जब वह यहां आए थे तब अराजकता का माहौल था, लेकिन आज भारत ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के रूप में सामने आया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास का बेजोड़ समन्वय दिखाई दे रहा है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, काशी कॉरिडोर और प्रयागराज महाकुंभ जैसे उदाहरणों से भारत की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना को रेखांकित किया।

संबोधित करते हुए सिद्धार्थनगर के महत्वता को किया उजागर 

बता दे कि CM Yogi ने बौद्ध परंपरा और सिद्धार्थनगर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि उस सिद्धार्थ की है जो आगे चलकर गौतम बुद्ध बने। उन्होंने कहा कि अब मातृभाषा में शिक्षा की शुरुआत हो रही है और वेद-उपनिषदों की ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान में भी स्थान मिल रहा है। गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का पहला सत्र शुरू हो चुका है, जिसमें 150 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह संस्थान पूरे क्षेत्र को शिक्षा और संस्कार की रोशनी से आलोकित करेगा।