Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Covid 19: कोरोना का नया वैरिएंट फैला रहा है डर! कई देशों में बढ़े मामले, अस्पतालों में भीड़

top-news

Covid 19:  दुनियाभर में पिछले कुछ महीनों से कोविड-19 के मामलों में स्थिरता देखी जा रही थी, लेकिन अब यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से खबर आ रही है कि एक नया वैरिएंट LP.8.1 सामने आया है, जिसने संक्रमण के मामलों में इजाफा कर दिया है। ब्रिटेन में कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। एनएचएस इंग्लैंड के अनुसार, पिछले सप्ताह 1,174 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 12% अधिक है।

Covid 19: डब्ल्यूएचओ  की ये पहल

डब्ल्यूएचओ ने इस नए वैरिएंट को “वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग” की श्रेणी में रखा है। चूंकि यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है, इसलिए इसे अत्यधिक खतरनाक नहीं माना गया है। फिर भी यह तेजी से फैल रहा है, और कुछ लोगों में गंभीर लक्षण उत्पन्न कर रहा है। संक्रमितों में तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, थकावट, सिरदर्द और बदन दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, उनके लिए यह वैरिएंट ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है, जिससे अस्पताल में भर्ती की नौबत आ सकती है।

क्या टीकाकरण इस नए खतरे से बचा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि Covid 19, ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स के खिलाफ मौजूदा वैक्सीन प्रभावी है। कई देशों में अपडेटेड बूस्टर डोज़ भी उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन्हें बूस्टर डोज ज़रूर लेनी चाहिए। फिलहाल जिन लोगों ने वैक्सीन ली है, उन्हें इस नए वैरिएंट से ज्यादा खतरा नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी बनी हुई है।