Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत ● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा

Delhi NCR: उत्तर भारत की Bad Air Quality पर बोली! “Air Pollution अब सिर्फ सांस नहीं, दिमाग पर भी कर रहा हमला”

Delhi NCR: उत्तर भारत में Air Pollution की समस्या सर्दियों के साथ खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। Delhi-NCR में AQI लगातार 300 से 400 के बीच बना हुआ है, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। इसी बीच Congress ने केंद्र सरकार को वायु गुणवत्ता के बिगड़ते हालात पर घेरा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता Jairam Ramesh ने कहा कि “भारत का वायु प्रदूषण संकट अब केवल श्वसन संबंधी समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हमारे दिमाग और शरीर पर सीधा हमला बन चुका है।” उन्होंने केंद्र से National Clean Air Programme (NCAP) में तत्काल सुधार और National Ambient Air Quality Standards (NAAQS) को अपडेट करने की मांग की है।
top-news

जयराम रमेश ने State of Global Air 2025 Report का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2023 में भारत में करीब 20 लाख मौतें वायु प्रदूषण से जुड़ी थीं, जो वर्ष 2000 की तुलना में 43% अधिक हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से लगभग 90% मौतें non-communicable diseases (NCDs) जैसे हृदय रोग, फेफड़ों का कैंसर, मधुमेह और dementia जैसी बीमारियों के कारण हुईं। रमेश के अनुसार, भारत में हर एक लाख लोगों में 186 मौतें वायु प्रदूषण से होती हैं, जबकि high-income countries में यह आंकड़ा केवल 17 है। यह स्थिति देश के स्वास्थ्य तंत्र और भविष्य के कार्यबल दोनों के लिए गंभीर खतरा है।

कांग्रेस नेता ने यह भी चेताया कि लंबे समय तक PM 2.5 particles के संपर्क में रहना दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है और cognitive abilities पर बुरा असर डालता है। उन्होंने बताया कि भारत में PM 2.5 का स्तर WHO के मानक से आठ गुना ज्यादा है, जो alarming है। उन्होंने कहा कि “हमें अब हवा को politics का मुद्दा नहीं, public health emergency मानकर ठोस कदम उठाने होंगे।” पार्टी ने सरकार से अपील की कि वह वायु गुणवत्ता सुधार को शीर्ष प्राथमिकता में रखे और लोगों के जीवन की रक्षा के लिए तत्काल policy reforms लागू करे।