Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Actor Ravikumar Death: वरिष्ठ तमिल और मलयालम अभिनेता रविकुमार का निधन

top-news

Actor Ravikumar Death: चेन्नई के वेलाचेरी स्थित प्रशांत अस्पताल में वरिष्ठ तमिल और मलयालम अभिनेता रविकुमार का निधन हो गया। उनके बेटे ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। हालांकि, उनके निधन के कारणों की अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रविकुमार ने अपनी शानदार अदाकारी से दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी।

Actor Ravikumar Death: जाने एक्टर के बारे में पूरी जानकारी 

रविकुमार का जन्म तिरुवनंतपुरम, केरल में हुआ था। वे मलयालम फिल्म निर्माता के.एम.के. मेनन और अभिनेत्री भारती मेनन के पुत्र थे। उन्होंने 1968 में मलयालम फिल्म लक्ष्यप्रभु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1977 में के. बालाचंदर की फिल्म अवर्गल से उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा, जिसमें उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन और सुजाता के साथ अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने उल्लासयात्रा, पगलील ओरु इरवु, यूथ, रमना, लेसा लेसा, व्हिसल, और सीबीआई 5: द ब्रेन जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया।

इस तरह की थी करियर की शुरुआत

बता दे कि Actor Ravikumar Death की खबर ने सबको हताश कर दिया है। 1997 में रविकुमार ने टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने नागा के लोकप्रिय धारावाहिक मर्मदेशम श्रृंखला की इयंधिरा परवई में अभिनय किया, जो राज टीवी पर प्रसारित हुआ। इसके बाद उन्होंने के. बालाचंदर की जनाल: मरबु कवितैगल (सन टीवी) और कन्नेधिरेय थोंड्रीनाल (कलाईग्नर टीवी) जैसे धारावाहिकों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। रविकुमार की बहुआयामी अभिनय यात्रा ने उन्हें दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान दिलाया। उनका जाना फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।