Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध स्पीड ब्रेकर बना हादसे की वजह, कार पलटी, कई घायल

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर अवैध तरीके से बनाए गए स्पीड ब्रेकर ने हादसे को जन्म दिया। तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और कार को सीधा किया। इस घटना के चलते कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्पीड ब्रेकर पर सफेद रंग से पेंट किया जाए, ताकि वाहन चालक दूर से ही उसे देख सकें। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। लेख को अंत  तक जरूर पढ़े।

Greater Noida West: इन नियमों का किया जा रहा है उलंघन

नियमों के अनुसार, सड़कों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगाए जाने चाहिए और यदि कंक्रीट के स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, तो उनकी ऊंचाई निर्धारित मानकों के भीतर होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन पर चटख रंगों से पेंट होना जरूरी होता है, जिससे वे दूर से ही दिखाई दें। मगर, शहर के अधिकांश हिस्सों में इन नियमों की अनदेखी की गई है। स्पीड ब्रेकर न तो मानकों के अनुरूप हैं और न ही उन पर कोई पेंट किया गया है, जिससे वाहन चालकों को इन्हें पहचानना मुश्किल होता है।

जाने क्या कहते है स्थानीय नागरिक

वहीं Greater Noida West के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना चिन्हित और ऊंचे स्पीड ब्रेकर रोजाना परेशानी का कारण बनते हैं। ये स्पीड ब्रेकर न सिर्फ दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं, बल्कि वाहन क्षति और ट्रैफिक जाम का भी कारण बनते हैं। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अपील की है कि ऐसे खतरनाक स्पीड ब्रेकरों को तुरंत हटाया जाए या उन्हें मानक के अनुसार दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।