Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर Air Traffic Control में Technical Glitch, 100 से अधिक Flights हुईं Delayed

Delhi Airport: देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शुमार Indira Gandhi International Airport (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह Air Traffic Control (ATC) सिस्टम में आई technical problem के कारण उड़ान संचालन में भारी बाधा उत्पन्न हुई। सुबह के समय हुई इस खराबी की वजह से करीब 100 से अधिक उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कई एयरलाइनों जैसे SpiceJet, IndiGo और Air India की flights प्रभावित हुईं।
top-news

Delhi Airport: देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शुमार Indira Gandhi International Airport (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह Air Traffic Control (ATC) सिस्टम में आई technical problem के कारण उड़ान संचालन में भारी बाधा उत्पन्न हुई। सुबह के समय हुई इस खराबी की वजह से करीब 100 से अधिक उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कई एयरलाइनों जैसे SpiceJet, IndiGo और Air India की flights प्रभावित हुईं।


सूत्रों के अनुसार, खराबी Automatic Message Switching System (AMSS) में आई है, जो auto track system को डेटा प्रदान करता है। यह सिस्टम उड़ानों की प्लानिंग और सूचनाएं साझा करता है। सिस्टम फेल होने के कारण अब air traffic controllers को सभी flight plans मैन्युअल रूप से तैयार करने पड़ रहे हैं। इस प्रक्रिया में अधिक समय लगने के कारण take-off और landing दोनों में देरी दर्ज की जा रही है। बढ़े हुए air traffic की वजह से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और waiting lounges में अफरातफरी का माहौल है।


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India - AAI) ने अपने official X handle पर पोस्ट करते हुए कहा कि “Automatic Message Switching System (AMSS) में technical issue आने के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। हमारी technical teams इसे जल्द ठीक करने में जुटी हैं।” हर दिन लगभग 1,500 उड़ानों के संचालन वाले दिल्ली एयरपोर्ट पर यह तकनीकी गड़बड़ी बड़ी चुनौती बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि air traffic management system के इस प्रकार प्रभावित होने से पूरे northern sector की flight schedule पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि उड़ान से पहले अपनी एयरलाइन से flight status की जानकारी जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *