Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज! कई जिलों में बारिश के आसार

top-news

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों, खासकर दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में बादलों का डेरा रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से शुक्रवार के बीच प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

UP Weather: वज्रपात की चेतावनी, तेज हवाओं का अलर्ट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार तक दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। प्रभावित जिलों में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, ललितपुर, मथुरा, आगरा समेत कई अन्य जिले शामिल हैं। जहां बारिश के संकेत हैं, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उमस ने बढ़ाई परेशानी, राजधानी की वायु गुणवत्ता मध्यम

हालांकि बात अगर UP Weather की करें तो गर्मी का प्रभाव उतना अधिक नहीं बढ़ा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को लखनऊ में दिनभर बादलों की मौजूदगी रही, जिससे पंखे की हवा में भी पसीना छूटता रहा। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी के वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में कुकरैल की हवा सबसे अच्छी रही, जबकि तालकटोरा की हवा “खराब” श्रेणी में दर्ज की गई।