Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sudhir Mishra ने की ब्रिटिश सीरीज़ ‘ Adolescence’ की तारीफ, भारतीय दर्शकों के अच्छे स्वाद को सराहा

top-news

Sudhir Mishra: बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सुधीर मिश्रा अपने शानदार फिल्मों के अलावा बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की ब्रिटिश सीरीज़ Adolescence को लेकर एक टिप्पणी की, जो भारत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है। मिश्रा ने इस शो की धीमी लेकिन प्रभावशाली कहानी की तुलना हाल के खराब पटकथा लेखन से करते हुए तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “Adolescence नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 शो कैसे बन गया? पारंपरिक सोच के अनुसार, भारतीय दर्शकों को धीमी गति वाली कहानियाँ पसंद नहीं आतीं। यह हर उस नियम को तोड़ता है, जो खराब पटकथा लेखन स्कूलों में सिखाया जाता है। यह ऊपर उठने के बजाय धीरे-धीरे गहराई में उतरता है। यह सालों में आई सबसे अच्छी खबर है।”

Sudhir Mishra: दर्शकों की पसंद पर उठा सवाल

सुधीर मिश्रा ने Adolescence को देखने का फैसला तब किया जब उनके निर्देशक मित्र हंसल मेहता और शेखर कपूर ने इसकी जमकर तारीफ की। हालांकि, एक सोशल मीडिया यूज़र ने उनकी प्रतिक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारतीय दर्शक इस शो को इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह पश्चिमी देशों में सराहा गया है। इस पर सुधीर मिश्रा ने जवाब देते हुए लिखा, “नहीं, अच्छे स्वाद को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। महंगी वाइन को इसलिए छोड़ा जा सकता है क्योंकि वह अभिजात्य वर्ग की पसंद होती है, लेकिन बेहतरीन कहानियों को नहीं। इसे गिराने के बजाय आम जनता को उठाइए। अगर आपको दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है और उनसे प्रतिस्पर्धा करनी है, तो यही रास्ता है।”

जाने सीरीज़ की कहानी और निर्माण के बारे में 

बता दे कि Sudhir Mishra ने जिस सीरीज़ की तारीफ की है वो एक चार-एपिसोड की मिनी-सीरीज़ है, जिसका निर्माण जैक थॉर्न और स्टीफन ग्राहम ने किया है और निर्देशन फिलिप बारेंटिनी ने किया है। शो Adolescence 13 वर्षीय जैमी मिलर (ओवेन कूपर) की कहानी बयां करता है, जो अपने सहपाठी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार होता है। धीमी गति से आगे बढ़ती इस गहरी और प्रभावशाली कहानी ने भारतीय दर्शकों को भी प्रभावित किया है और सुधीर मिश्रा के अनुसार, यह भारत में अच्छे कंटेंट के लिए एक सकारात्मक संकेत है।