Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida: लिफ्ट पंजीकरण न होने पर होगी कार्रवाई, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

top-news

Greater Noida: जिला प्रशासन ने लिफ्ट पंजीकरण न कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। प्रशासन के अनुसार, किसी भी सोसाइटी या वाणिज्यिक भवन में बिना पंजीकरण चल रही लिफ्ट को सील कर दिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। विद्युत सुरक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक को इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुर्माने की राशि 100 रुपये से 10,000 रुपये तक होगी, और बार-बार लापरवाही बरतने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने पिछले साल अक्टूबर में लिफ्ट एक्ट लागू किया था और छह महीने का समय पंजीकरण के लिए दिया था, जिसकी अवधि 31 मार्च को समाप्त हो चुकी है।

Greater Noida: केवल 3,340 लिफ्ट का पंजीकरण, 80,000 का होना था

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अनुमानित 80,000 लिफ्टों का पंजीकरण होना था, लेकिन अब तक केवल 3,340 लिफ्टों का ही पंजीकरण किया गया है। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। प्रशासन की टीम विभिन्न सोसाइटी और भवनों का निरीक्षण करेगी, और यदि कोई लिफ्ट बिना पंजीकरण पाई जाती है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। पहले सात दिनों तक 100 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना, सात से 15 दिनों के बीच 200 रुपये प्रतिदिन, और 15 से 30 दिनों के बीच 500 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना वसूला जाएगा। 30 दिनों से अधिक की देरी होने पर संबंधित लिफ्ट को तत्काल बंद कर दिया जाएगा और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रशासन की सख्ती, लापरवाहों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बता दे कि Greater Noida के एडीएम अतुल कुमार ने स्पष्ट किया कि लिफ्ट पंजीकरण के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन अब और समय नहीं दिया जाएगा। बिना पंजीकरण लिफ्टों को न केवल सील किया जाएगा, बल्कि जिम्मेदारों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य लिफ्ट सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। प्रशासन की इस सख्ती से लापरवाह बिल्डरों और सोसाइटी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।