Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली
● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई
● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका
दिल्ली में मस्जिद पर बुलडोज़र की खबरों का सच! हाईकोर्ट के आदेश पर MCD की कार्रवाई
दिल्ली में मस्जिद पर बुलडोज़र चलाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच सच्चाई सामने आई है।
- sakshi choudhary
- 07 Jan, 2026
दिल्ली में मस्जिद पर बुलडोज़र चलाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच सच्चाई सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट के नवंबर 2025 के आदेश के तहत नगर निगम (MCD) ने तुर्कमान गेट के पास रामलीला मैदान में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बुधवार तड़के 17 बुलडोज़र लगाए गए और करीब 39 हजार स्क्वायर फीट में फैले बैंक्वेट हॉल, डिस्पेंसरी और कम्युनिटी सेंटर को गिराया गया, जिन्हें अवैध बताया गया था।
कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाज़ी की, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इस झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि पांच से दस लोगों को हिरासत में लिया गया। सुरक्षा के लिहाज़ से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
MCD की सर्वे रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि की गई थी। याचिकाकर्ता प्रीत सिरोही और स्वाति गोयल शर्मा की पहल पर मामला अदालत तक पहुंचा, जहां मस्जिद कमेटी के दावों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस कार्रवाई में किसी भी मस्जिद के ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।