Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत ● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा

पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह तैयार, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है और जमीनी स्तर पर तेजी से काम चल रहा है। गोंडा दौरे के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है।
top-news

मंत्री ने बताया कि विभागीय समीक्षा के साथ-साथ जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया, जिसमें स्थानीय मुद्दों और संगठन को और सशक्त बनाने के सुझावों पर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय होने के निर्देश दिए। हालांकि, चुनाव गठबंधन में लड़ा जाएगा या अकेले, इस पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है। इस दौरान पार्टी की रणनीति को लेकर भी गहन मंथन किया गया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखाए गए कथित जाली नोट नेटवर्क पर उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।