Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत ● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा

यूपी में अमोनिया गैस संकट: कोल्ड स्टोरेज उद्योग पर गहराया असर

ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते पैदा हुए वैश्विक संकट का असर अब उत्तर प्रदेश के कोल्ड स्टोरेज सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। तेल और गैस के बाद अब अमोनिया गैस की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में 60 किलो वाला अमोनिया सिलिंडर, जो पहले करीब 7,200 रुपये में मिलता था, अब 15,000 रुपये तक पहुंच गया है। इससे कोल्ड स्टोरेज संचालकों की लागत दोगुनी हो गई है और कृषि भंडारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
top-news

ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते पैदा हुए वैश्विक संकट का असर अब उत्तर प्रदेश के कोल्ड स्टोरेज सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। तेल और गैस के बाद अब अमोनिया गैस की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में 60 किलो वाला अमोनिया सिलिंडर, जो पहले करीब 7,200 रुपये में मिलता था, अब 15,000 रुपये तक पहुंच गया है। इससे कोल्ड स्टोरेज संचालकों की लागत दोगुनी हो गई है और कृषि भंडारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।


यूपी में लगभग 2500 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं, जो मुख्य रूप से आलू और अन्य कृषि उत्पादों के भंडारण पर निर्भर हैं। आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और अलीगढ़ जैसे जिलों में अमोनिया गैस की कीमतें 70–80 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 130–140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। अलीगढ़ में तो यह सिलिंडर सीधे 15 हजार रुपये तक बिक रहा है। इससे भंडारण लागत बढ़ने के साथ किसानों और आढ़तियों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि इसका सीधा असर सब्जियों और अनाज के दामों पर पड़ सकता है।


हालांकि कुछ जिलों जैसे मेरठ, सहारनपुर, बागपत और मुजफ्फरनगर में अमोनिया गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, लेकिन कीमतें अब भी पहले से काफी अधिक हैं। कानपुर, उन्नाव और इटावा में भी 20% से लेकर तीन गुना तक कीमतें बढ़ी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे रिफिलिंग और डिलीवरी में देरी हो रही है। फिलहाल कोल्ड स्टोरेज उद्योग को सरकार से राहत और स्थिर आपूर्ति की उम्मीद है।