Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

उत्तर-पश्चिम भारत में बदला मौसम: बारिश, बर्फबारी और गर्मी का दोहरा असर

उत्तर-पश्चिम भारत सहित देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जिससे कई स्थानों पर पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
top-news

उत्तर-पश्चिम भारत सहित देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जिससे कई स्थानों पर पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिली। इससे मौसम सुहावना तो हुआ लेकिन कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।


दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के कारण 3 से 5 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि विभाग ने 20 से 22 अप्रैल तक मौसम के सामान्य और साफ रहने की संभावना जताई है। बारिश और हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम में लगातार बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।


वहीं राजस्थान, झारखंड और मध्य भारत में गर्मी का असर तेज बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। झारखंड के कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से तापमान गिर गया है और कुछ सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बदलाव की संभावना जताई है।