Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

ओमान के पास कंटेनर जहाज पर IRGC का हमला, होर्मुज में बढ़ा तनाव; सभी क्रू सुरक्षित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने ओमान के पास एक कंटेनर जहाज पर हमला कर दिया। United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला ओमान के तट से करीब 15 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में हुआ। अचानक हुई फायरिंग से जहाज के ब्रिज को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी प्रकार का पर्यावरणीय नुकसान भी सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
top-news

बताया जा रहा है कि Strait of Hormuz में पिछले कुछ दिनों से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। 20 अप्रैल को ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों की ओर ड्रोन भेजे थे, जिसके बाद से तनाव और बढ़ गया। ईरान का आरोप है कि अमेरिकी सेना ने उसके एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। वहीं अमेरिका का कहना है कि उसने नियमों का उल्लंघन करने वाले ईरानी जहाज को रोका था। दोनों देशों के बीच यह टकराव अब समुद्री सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की चेतावनी दी है, जिससे वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है। United States Central Command (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने एक संदिग्ध जहाज को रोका था, जबकि IRGC इसे समुद्री डकैती बता रहा है। युद्धविराम के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है और स्थिति कभी भी बड़े संघर्ष में बदल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर साफ दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *