Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Tamim Iqbal: बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

top-news

Tamim Iqbal: ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग के दौरान मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का नेतृत्व कर रहे बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर तमीम इकबाल को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने टॉस में भाग लिया था, लेकिन बाद में असहज महसूस करने लगे। शुरुआती चिकित्सा सहायता के बाद उन्हें तुरंत ढाका के बाहरी क्षेत्र सावर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चिकित्सा अधिकारी देबाशीष चौधरी ने बताया कि तमीम को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा, लेकिन अच्छी खबर यह है कि उनकी हृदय गति अब सामान्य हो रही है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, क्रिकेट बोर्ड ने दिन की निर्धारित बैठक को रद्द कर दिया और कई वरिष्ठ अधिकारी तमीम का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

Tamim Iqbal: इन रिकॉर्ड को अपने नाम कर रखा है

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए अहम योगदान देने वाले तमीम इकबाल ने 2007 से 2023 तक खेले गए 391 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15,000 से अधिक रन बनाए हैं। वह बांग्लादेश के पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 सभी प्रारूपों में शतक लगाए हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी शैली और आक्रामक खेल के लिए उन्हें दुनियाभर में सराहा जाता है। तमीम के अचानक Heart Attack पड़ने की खबर से उनके प्रशंसकों और बांग्लादेशी क्रिकेट जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है। टीम के अधिकारी तारिकुल इस्लाम ने लोगों से Tamim Iqbal के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

जाने क्या कहा डॉक्टर्स ने 

बता दे कि तमीम इकबाल की सेहत को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और तमीम के प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। क्रिकेट जगत में Tamim Iqbal वापसी का सभी को इंतजार है।