Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर कब्जे का दावा: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने विधानसभा चुनाव 2026 के बीच भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में जीत के बाद वह दिल्ली की सत्ता पर भी कब्जा करेंगी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं यहीं मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी।” उनके इस बयान ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। उन्होंने भाजपा को ‘बांग्ला-विरोधी’ बताते हुए पार्टी को राज्य और केंद्र दोनों से हटाने की बात कही।
top-news

ममता बनर्जी ने अपने भाषण में भाजपा पर प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने समर्थकों को सरकारी पदों पर बैठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ है। “मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे भाजपा का विनाश चाहिए,” उन्होंने जोर देकर कहा। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कोलकाता में प्रेस वार्ता कर पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक बताया और जनता का आभार जताया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में करीब 92.64% मतदान दर्ज किया गया, जिसे काफी अहम माना जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण का मतदान 29 मई को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और नेताओं के बयानबाजी से राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।