Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Operation Spiderweb: रूस के अंदर 5500 KM तक यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला! 40 बॉम्बर तबाह – ‘स्पाइडर वेब’ मिशन की कहानी

top-news

Operation Spiderweb: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन 1 जून 2025 को इस संघर्ष में एक ऐतिहासिक मोड़ आया। Ukraine ने रूस के अंदर 100 से ज्यादा ड्रोन भेजकर पांच एयरबेस पर हमला किया, जिनमें मुरमांस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रायाजन और अमूर क्षेत्र शामिल हैं। यह हमला Russia की सीमा के 5500 किलोमीटर अंदर तक किया गया और ओलेन्या एयरबेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के मुताबिक, इस हमले में रूस के 40 लंबी दूरी के बॉम्बर विमान तबाह हुए, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम थे।

Operation Spiderweb: जाने यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्या कुछ कहा 

Operation Spiderweb
Operation Spiderweb

Ukraine के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे देश का सबसे लंबी दूरी का अभियान बताया। इस मिशन का नाम ‘स्पाइडर वेब’ रखा गया था, जिसे 18 महीने पहले प्लान किया गया था। जेलेंस्की ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरी तरह यूक्रेन ने स्वतंत्र रूप से अंजाम दिया और इसमें अमेरिका को जानकारी नहीं दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन ने ड्रोन तस्करी के जरिए Russia के अंदर पहुंचाए और एफएसबी (रूसी खुफिया एजेंसी) के मुख्यालय के पास बैठकर योजना बनाई गई।

ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए ये घातक ड्रोन 

बता दे कि Operation Spiderweb में इस्तेमाल हुए ड्रोन साधारण लेकिन घातक FPV (फर्स्ट पर्सन व्यू) क्वाडकॉप्टर थे, जिनकी कीमत करीब 4000 डॉलर प्रति यूनिट थी। हमलावर दूर से इन्हें लाइव कैमरा फीड के जरिए कंट्रोल कर रहे थे। सैन्य विशेषज्ञ इसे आधुनिक ‘पर्ल हार्बर’ मान रहे हैं, जिसने रूस को सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक तीनों स्तरों पर बड़ा झटका दिया है। अब 2 जून को तुर्किये में Russia -Ukraine के बीच संघर्ष विराम को लेकर अहम बैठक होने जा रही है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video