Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! महिला स्टार्टअप्स को मिलेगा 10 करोड़ तक बिना गारंटी लोन, रेखा गुप्ता ने SHG मेला-2026 में की घोषणा

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास यूनिटी वन मॉल में आयोजित दो दिवसीय SHG मेला-2026 के उद्घाटन अवसर पर घोषणा की कि महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला स्टार्टअप्स को अब 10 करोड़ रुपये तक का कोलैटरल-फ्री यानी बिना गारंटी वाला लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को किसी भी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी और इस ऋण की गारंटी दिल्ली सरकार खुद लेगी। इस पहल का उद्देश्य राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें छोटे उद्योग और स्टार्टअप्स की दिशा में आगे बढ़ाना है।
top-news

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं हस्तशिल्प, घरेलू उद्योग, खादी उत्पाद और छोटे व्यवसायों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत”, “स्वदेशी अपनाओ” और “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” विजन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में महिलाओं के बनाए गए उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने यह भी घोषणा की कि अब मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्वदेशी और महिला निर्मित उत्पादों के लिए नियमित स्थान तय किया जाएगा, जिससे उनके उत्पादों को स्थायी बाजार मिल सके और उनकी आमदनी में वृद्धि हो।

इस मेले में करीब 24 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया, जहां हस्तशिल्प, क्रोशिया, खादी, घरेलू उत्पाद और खाद्य सामग्री जैसे विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। कार्यक्रम में कई बैंकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई ताकि महिलाओं को आसान ऋण, वित्तीय सलाह और बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक कुलवंत राणा, उत्तर पश्चिम जिले की डीएम सौम्या सौरभ सहित बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के छोटे-छोटे प्रयास न केवल उनके परिवार की आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को नई पहचान, रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *