Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या, रंगदारी विवाद में 15 राउंड फायरिंग से दहला नेहरू विहार

दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता और कारोबारी मोहम्मद राशिद की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
top-news

दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता और कारोबारी मोहम्मद राशिद की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने राशिद पर बेहद नजदीक से 12 से 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें उनके सिर, चेहरे और सीने में करीब 10 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत GTB Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।


परिजनों का आरोप है कि मोहम्मद राशिद को पिछले छह महीनों से रंगदारी के लिए धमकियां मिल रही थीं। उनका दावा है कि कुछ महीने पहले भी उन पर फायरिंग की गई थी, लेकिन तब वह बाल-बाल बच गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुख्यात अपराधी राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन द्वारा राशिद से कथित तौर पर रंगदारी मांगी जा रही थी। हालांकि अक्की डॉन की 26 मई को हत्या हो चुकी है, लेकिन जांच एजेंसियां इस वारदात के पीछे उसके गैंग की भूमिका की आशंका जता रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, क्राइम टीम और FSL ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मोहम्मद राशिद नेहरू विहार के रहने वाले थे और RO Plant, E-Rickshaw, Auto Business तथा Bharat Taxi Auto Agency का संचालन करते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी, पांच बच्चे और अन्य परिजन शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के DCP राहुल अलवाल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल Murder Case ने राजधानी दिल्ली में Law and Order को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।