Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Jewar: होली पर रन्हेरा गांव में बवाल! पथराव और गोलीबारी में पांच लोग घायल, पुलिस तैनात

top-news

Jewar कोतवाली क्षेत्र के रन्हेरा गांव में होली के दिन मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। जेवर में उत्पन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Jewar: विस्थापन को लेकर बना विवाद, झगड़े में बदला

रन्हेरा गांव के लोग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके चलते गांव में दो गुट बन गए हैं। एक पक्ष चाहता है कि विस्थापन मांडलपुर में हो, जबकि दूसरा पक्ष फलैदा में स्थानांतरित होने की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर लंबे समय से तनाव था, जो शुक्रवार को झगड़े में बदल गया। दोपहर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले गई। Jewar के छतों से पथराव और फिर गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बृजपाल, गिरीश, मनोज सिंह, विपिन और कालू को भी चोटें आईं।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, गांव में शांति व्यवस्था बहाल

घायलों को इलाज के लिए जेवर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से धर्मवीर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस Jewar के आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।