Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: सेक्टर गामा-1 में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह, अबीर-गुलाल से खेली गई होली

top-news

Greater Noida के सेक्टर गामा-1 स्थित सामुदायिक भवन में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता हरिओम शर्मा ने की, जिसमें सेक्टर के निवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने अबीर-गुलाल से होली खेली और टीका लगाकर एक-दूसरे को गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर RWA के महासचिव संजय भाटी ने Gama-1 सेक्टरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही नहीं होगी और सभी निवासियों के सहयोग से क्षेत्र को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

Greater Noida: समाज और भलाई के कार्यों पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में अश्विन कुमार ने होली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर हमें सद्भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए और समाज के हित में अच्छे कार्य करने चाहिए। वहीं, विरेंद्र सिंह गुड्डू ने सेक्टर के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और कहा कि Greater Noida का यह क्षेत्र हरा-भरा होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की दृष्टि से उपेक्षित है, जिसे जल्द ही सुधारा जाएगा।

RWA अध्यक्ष और गणमान्य लोग रहे मौजूद

होली मिलन समारोह में RWA अध्यक्ष भगत सिंह उर्फ डिंपल, हरबीर सिंह मावी, माया राम, प्रमोद भाटी एडवोकेट, अंजली शर्मा, विजय प्रधान, हरेन्द्र भाटी, चंद्रपाल कसाना और कुलदीप अवाना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली का आनंद उठाया और समाज में आपसी सहयोग और विकास को प्राथमिकता देने की शपथ ली। इस आयोजन ने Greater Noida के Gama-1 सेक्टर में उल्लास और भाईचारे का माहौल बना दिया।