Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida Journalist Press Club: पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने उठाई न्याय और सुरक्षा की मांग

top-news

Greater Noida Journalist Press Club: सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की नृशंस हत्या के बाद ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है। क्लब ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, दिवंगत पत्रकार के परिवार को मुआवजा और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि इस जघन्य अपराध ने पत्रकार समाज को झकझोर कर रख दिया है, और सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Greater Noida Journalist Press Club द्वारा अपराधी के लिए की गई ये मांग

प्रेस क्लब ने मांग की है कि हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में कठोरतम सजा दी जाए और उनकी संपत्तियों को जब्त कर बुलडोजर कार्रवाई की जाए, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे। महासचिव नितिन शर्मा और कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि हाल के वर्षों में पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं, जिससे उनके मन में असुरक्षा की भावना घर कर रही है। Greater Noida Journalist Press Club ने यह भी अनुरोध किया कि पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए जाएं कि पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की धमकी या हिंसा से बचाया जाए।

इन पत्रकारों ने दिए एकजुटता का संदेश

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लिया जाए, ताकि पत्रकार भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें। इस मौके पर Greater Noida Journalist Press Club के पत्रकार कपिल चौधरी, सोनू नागर, गौरव शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।