Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: Sharda University में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय क्वान की डो प्रशिक्षण सेमिनार संपन्न

top-news

Greater Noida के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय क्वान की डो प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार स्पोर्ट्स सोसाइटी और डीएसडब्ल्यू द्वारा, क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रोमानिया से आए दो अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को क्वान की डो की तकनीकों से अवगत कराया। Sharda University के सेमिनार में भारत सहित विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया।

खेल निदेशक डॉ. कपिल दवे ने क्वान की डो को सिर्फ़ एक मार्शल आर्ट न मानकर, इसे जीवन जीने की एक कला बताया। Greater Noida में हुए इस आयोजन के दौरान उन्होंने कहा, “कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ़ एक शारीरिक गतिविधि, आत्म-अनुशासन या प्रतिस्पर्धी खेल हो सकता है, जबकि दूसरों के लिए यह आत्म-ज्ञान, समझ और महारत हासिल करने का साधन है।” प्रतिभागियों ने इस सेमिनार के माध्यम से मार्शल आर्ट के आधुनिक कौशल और रणनीतियों को सीखा, जिससे उनके आत्म-रक्षा और शारीरिक दक्षता में सुधार होगा।

बता दे कि Greater Noida में हुए इस सेमिनार के दौरान शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता, डीन डॉ. प्रमोद कुमार, एवं अन्य गणमान्य अतिथि अक्षित, रिशांक अग्रवाल, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन ने Sharda University में खेल संस्कृति को और अधिक बढ़ावा दिया और क्वान की डो जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल विधा को सीखने का अवसर प्रदान किया।