Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

बुलंदशहर राइट कल्दा राजवाह: 10 गाँवो और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए बन सकती है मुख्य चार लेन रोड

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्थापना को लगभग 3.5 दशक हो चुके हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा शहर की जीटी रोड से डायरेक्ट कनेक्टिविटी नहीं हो सकी है। जीटी रोड तक पहुंचने वाले हर रोड पर जाम लगा रहता है कई बार प्रयास किए गए लेकिन कोई भी में रोड जीटी रोड से कनेक्ट नहीं हो पाया है। जबकि आजकल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी शहर की कनेक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और शहर को जहां मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है कई पुराने रुके हुए रोड़ों को भी बनाने का कार्य शुरू किया गया है।

बुलंदशहर राइट कल्दा राजवाह पर बने रोड

ग्रेटर नोएडा शहर के बीच से बुलंदशहर राइट कल्दा राजवाह निकलता है जिसका इस्तेमाल अब ना के बराबर है इस राजवाह के दोनों तरफ दो-दो लाइन की सड़क बनाने के लिए पर्याप्त जमीन है। हो सकता है कि प्राधिकरण को अधिकृत भी नहीं करनी पड़ेगी वह सरकारी जमीन है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी की सभी सड़के अब प्राधिकरण के पास आ चुकी है ऐसे में शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए क्यों न तिलपता से बुलंदशहर राइट कल्दा राजवाह पर दोनों साइड रोड बनाकर के जीटी रोड से जोड़ दिया जाए।

इस रोड के निकल जाने से ग्रेटर नोएडा शहर की डायरेक्ट कनेक्टिविटी जीटी रोड से हो जाएगी और इंडस्ट्रियल सेक्टर भी सीधा शहर से जुड़ जायेंगे। इस पर आने वाले गांव तिलपता, श्योराजपुर , खोदना कला, कैलाशपुर, खेड़ी भनौता, डेयरी स्कैनर, सादोपुर और बादलपुर तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।