Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Railway Ticket Rule: अनारक्षित टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य, RailOne ऐप में दिखाना होगा ओरिजिनल टिकट ● अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO; गोविंद देव गिरि को मिली महासचिव की जिम्मेदारी ● अल्माटी में डॉ. ललित कसाना को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, “The Leading Cosmetologist and Aesthetician in India 2026” का खिताब ● Greater Noida News: ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे मंत्री सोमेंद्र तोमर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला ● अवैध कॉलोनियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 62 हजार वर्गमीटर में चला बुलडोजर ● Greater Noida News: सभी भूमिगत जलाशयों की होगी सफाई, 15 सितंबर से शुरू होगा अभियान; जानें पूरा शेड्यूल ● ग्रेटर नोएडा में IIA की 35वीं सेंट्रल AGM, 1000 से अधिक MSME उद्यमी हुए शामिल! राजनाथ सिंह ने बढ़ाया उत्साह ● Weather Update: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान ● Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा Western Sydney University का कैंपस, दिसंबर से शुरू होगी पढ़ाई ● Delhi Bus Gang Rape: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Railway Ticket Rule: अनारक्षित टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य, RailOne ऐप में दिखाना होगा ओरिजिनल टिकट

भारतीय रेलवे से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए डिजिटल टिकट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।
top-news

भारतीय रेलवे से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए डिजिटल टिकट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि RailOne ऐप के जरिए बुक किए गए डिजिटल अनारक्षित टिकट का स्क्रीनशॉट, फोटो, PDF कॉपी या WhatsApp पर भेजी गई कॉपी यात्रा के दौरान वैध टिकट नहीं मानी जाएगी। टिकट चेकिंग के समय यात्री को उसी मोबाइल फोन में RailOne ऐप के जरिए बुक किया गया मूल डिजिटल टिकट दिखाना होगा। रेलवे के मुताबिक डिजिटल टिकटिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण यात्रियों को जांच के दौरान परेशानी और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।


रेलवे के नए स्पष्टीकरण के अनुसार, डिजिटल अनारक्षित टिकट उसी मोबाइल फोन पर उपलब्ध होना चाहिए, जिससे टिकट बुक किया गया है। यात्रियों को यात्रा के दौरान वह मोबाइल फोन और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने साथ रखना होगा। टिकट को किसी दूसरे व्यक्ति के फोन पर भेजकर, उसका स्क्रीनशॉट लेकर या WhatsApp के जरिए शेयर करके यात्रा करना मान्य नहीं होगा। इसके अलावा अनारक्षित डिजिटल टिकट ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन से रवाना होने से पहले बुक करना जरूरी है। रेलवे ने यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि सफर के दौरान टिकट दिखाने के लिए मोबाइल पर्याप्त रूप से चार्ज रखें। रेलवे के अनुसार, टिकट जांच के दौरान मूल डिजिटल टिकट उपलब्ध नहीं होने पर यात्री को बिना वैध टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है। 

दरअसल, यह स्पष्टीकरण एक ऐसे मामले के बाद सामने आया जिसमें एक महिला यात्री ने RailOne ऐप से बुक किए गए अनारक्षित टिकट का WhatsApp स्क्रीनशॉट दिखाया था। जांच के दौरान टिकट को वैध नहीं माना गया और यात्री पर कार्रवाई की गई। रेलवे ने बताया कि डिजिटल अनारक्षित टिकट की वैधता की जांच मूल डिवाइस और टिकट विवरण के आधार पर की जाती है। वहीं, बिना वैध टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना 19 जून 2026 से 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है। इसलिए यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे अनारक्षित डिजिटल टिकट बुक करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट रखने के बजाय RailOne ऐप में मौजूद मूल टिकट ही यात्रा के दौरान प्रस्तुत करें।