Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।
top-news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। गुजरात के वडनगर से लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत भी की गई है। इसी क्रम में वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली निकाली गई, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल बाइक सवार सात राज्यों और कई गांवों से होकर गुजरेंगे. 


जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। विपक्षी नेताओं की ओर से भी जन्मदिन की बधाई दी गई। शरद पवार, एमके स्टालिन, वाईएस जगन मोहन रेड्डी, हेमंत सोरेन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा। 

देश के अलग-अलग हिस्सों में जन्मदिन के अवसर पर service activities और public programmes भी आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में रक्तदान अभियान के दौरान 2,500 से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। वहीं, कई स्थानों पर पौधारोपण, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित हुईं। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 पौधे लगाए। भाजपा के अनुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ को एक महीने तक चलाया जाएगा, जिसमें जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम शामिल होंगे।