Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत
● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम
● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख
● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत
● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट
● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार
● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप
● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात
UPSC का शताब्दी समारोह: भारत मंडपम में कार्यक्रम, आज PM मोदी करेंगे शिरकत
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 01 Oct, 2026
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम यूपीएससी के शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित सालभर के कार्यक्रमों का समापन होगा। यूपीएससी की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी और 1 अक्टूबर 2026 को इसके 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। शताब्दी समारोह के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है।
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इसके साथ ही वह ‘100 Landmark Judgements – Shaping the Policies of UPSC and Public Service Commissions in India’ नामक पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह पुस्तक यूपीएससी और देश के विभिन्न लोक सेवा आयोगों की नीतियों को आकार देने वाले 100 महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर केंद्रित है। कार्यक्रम में देशभर के राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, यूपीएससी अधिकारी और लोक सेवा भर्ती से जुड़े अन्य हितधारक शामिल होंगे।
शताब्दी समारोह के पहले दिन 30 सितंबर को भारत मंडपम में ‘शताब्दी समारोह–मंथन’ आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं के संबोधन के बाद लोक सेवा और भर्ती से जुड़े अलग-अलग विषयों पर पैनल चर्चा हुई। दूसरे दिन यानी 1 अक्टूबर को होने वाला मुख्य कार्यक्रम यूपीएससी की 100 साल की यात्रा के समापन समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के संबोधन और स्मारक सिक्का, डाक टिकट तथा पुस्तक के विमोचन के अलावा कार्यक्रम में देशभर से आए लोक सेवा आयोगों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी।