Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Greater Noida: PNB घोटाले में 22 से 35 करोड़ रुपये तक की कथित हेराफेरी का आरोप, सैकड़ों किसान और खाताधारक महापंचायत में जुटे
● आईफोन को टक्कर देने आ रहा Cyclon AI स्मार्टफोन, खुद बनाएगा ऐप और बिना छुए पूरे करेगा आपके काम
● अयोध्या दीपोत्सव: 'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', सीएम योगी बोले- साझा आस्था और संस्कृति जोड़ती है लोगों को
● धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में उछाल, 500 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड; चांदी 2 लाख रुपये से नीचे
● ग्रेटर नोएडा की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी की अनूठी पहल, कपड़े दान कर जरूरतमंद परिवारों की दिवाली बनाई खुशहाल
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त
● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित
● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी
धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में उछाल, 500 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड; चांदी 2 लाख रुपये से नीचे
दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
- sakshi choudhary
- 03 Nov, 2026
दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अक्टूबर में बड़ी गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 500 रुपये महंगा होकर 1,39,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 460 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी तरफ चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। त्योहारों के सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सोने-चांदी के नए भाव महत्वपूर्ण हो गए हैं।
22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव
दिल्ली में 3 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि सोमवार को यह 1,39,020 रुपये थी। इस तरह एक दिन में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 460 रुपये बढ़कर 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि आभूषण बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
सोने की कीमतों में तेजी के उलट चांदी के भाव में मंगलवार को 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी की कीमत 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोमवार को इसका भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो था। मौजूदा कीमत के अनुसार एक ग्राम चांदी 199.90 रुपये, 10 ग्राम 1,999 रुपये और 100 ग्राम 19,990 रुपये में मिल रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल के भाव और निवेशकों की खरीदारी जैसे कई कारक इनके दाम को प्रभावित करते हैं। धनतेरस और दिवाली के दौरान मांग बढ़ने से भी घरेलू बाजार में कीमतों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को स्थानीय बाजार के भाव, मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।