Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

New Delhi: Udyog Bhawan को उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता तैनात, परिसर खाली कराया गया

top-news

New Delhi: शुक्रवार को दिल्ली के उद्योग भवन को आईईडी से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव को दोपहर में एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के ज़रिए इमारत को उड़ाने की योजना का जिक्र किया गया था। यह ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। दोपहर करीब 3:15 बजे भवन को खाली कराया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

New Delhi:  धमकी मिलने के बाद दमकल की टीम ने लिया 

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर 1:01 बजे इस धमकी की जानकारी दी गई, जिसके बाद दमकल की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि ई-मेल उद्योग भवन में कार्यरत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया था। इसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि इमारत को आईईडी के ज़रिए निशाना बनाया जाएगा। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया।

जाने क्या है पूरी मामला

धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पूरे परिसर को खाली कराकर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नहीं करना चाहतीं। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह ई-मेल किसने और कहां से भेजा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video