Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Kisan Union: तिलपता में भारतीय किसान यूनियन मंच की पंचायत, गांव की समस्याओं पर हुआ मंथन

top-news

Kisan Union: ग्रेटर नोएडा के तिलपता पाली गांव स्थित श्री बाला जी फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन मंच की ओर से संगठन विस्तार और किसान पंचायत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के संस्थापक सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्द्र प्रधान और चरण सिंह प्रधान के नेतृत्व में हुआ। पंचायत की अध्यक्षता बाबा जीत सिंह ने की और संचालन मास्टर मनमिंदर भाटी (प्रदेश अध्यक्ष) एवं अक्षय मुखिया ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने सतीश नागर (कुडीखेडा) को संरक्षक सदस्य, ईश्वर मावी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और एडवोकेट पंकज मावी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार नियुक्त किया।

Kisan Union: पंचायत के दौरान आंदोलन का किया जिक्र

पंचायत के दौरान गांव तिलपता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने तिलपता को स्मार्ट विलेज घोषित किया है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं, जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, नहर व तालाब का गंदा पानी सड़कों और घरों में भरा है। तिलपता बाईपास पिछले दस वर्षों से सिर्फ कागजों में है और आज भी गाँव की सड़कों पर घंटों तक जाम लगा रहता है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो आंदोलन किया जाएगा।

तिलपता के इन समस्याओं पर दिया गया ज़ोर 

दादरी क्षेत्र में बिजली और सफाई की समस्याएं भी प्रमुख हैं, जिन पर कोई समाधान नहीं हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके साथ ही लुहारली टोल की तानाशाही के विरोध में 3 जून को भारतीय Kisan Union  मंच ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम यादव, तरुण भाटी, प्रिंस भाटी, रिंकू यादव, अमित प्रधान, सुनील यादव, दानिश खान और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video