Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 10 साल की सजा

top-news

Greater Noida: विशेष पॉक्सो अदालत-1 के न्यायाधीश विकास नागर ने 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी बेलदारपुरा तारागंज थाना जनकगंज निवासी नरेंद्र कुमार शाक्य को 10 साल की कठोर सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 70 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यदि दोषी अर्थदंड जमा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त छह माह की सजा भुगतनी होगी। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि नाबालिग के साथ किया गया यह अपराध समाज के लिए एक कलंक है और ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जानी चाहिए।

Greater Noida: 8 साल पुराने मामले में अदालत ने सुनाई सजा

यह मामला 4 सितंबर 2017 का है, जब पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे  शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 13 सितंबर 2017 को पीड़िता के चाचा ने कासना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और मेडिकल परीक्षण कराया गया। सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर 20 दिसंबर 2017 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। Greater Noida के  विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश भाटी ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने जघन्य अपराध किया है, इसलिए उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए।

दया की अपील हुई खारिज़

बचाव पक्ष के वकील बृजेश कुमार शास्त्री ने अदालत से दया की अपील करते हुए कहा कि दोषी बेहद गरीब है और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। हालांकि, अदालत ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि नाबालिग के साथ यौन हिंसा समाज के लिए कलंक है। Greater Noida में हुए इस मामले में दोषी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई, साथ ही 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अर्थदंड की 80 प्रतिशत राशि पीड़िता के पुनर्वास के लिए दी जाएगी।