Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Kharge: Modi सरकार पर खरगे का हमला: चीन की सीमा विस्तार नीति पर उठाए सवाल

top-news

Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर 90 नए गांव बसा रहा है, जबकि मोदी सरकार इस खतरे को नजरअंदाज कर रही है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन को “लाल आँख” दिखाने के बजाय “लाल सलाम” की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि Modi सरकार की प्राथमिकता केवल पीआर स्टंट और झूठे विज्ञापन हैं, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया गया है।

Kharge ने बयान के जरिए अरुणाचल-चीन विवाद को दी हवा

खरगे ने अपने बयान में कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर लगातार नए गांव बसा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन अब तक 628 गांव बसा चुका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार का ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ केवल प्रचार तक ही सीमित रहा है। संसद में इसकी खूब चर्चा हुई, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि फरवरी 2023 में लॉन्च किए गए इस कार्यक्रम के तहत आवंटित 4800 करोड़ रुपये में से सिर्फ 509 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं। मने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिन 75 गांवों को सुधारने का वादा किया गया था, वहां Modi सरकार ने पर्याप्त राशि नहीं दी है।

चीन द्वारा बनाए जा रहे बांध पर जताई चिंता

कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े बांध पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विनाशकारी साबित हो सकती है। खरगे ने आरोप लगाया कि 2021 से ही मोदी सरकार को इस परियोजना की जानकारी थी, लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। Kharge ने कहा कि यह स्पष्ट है कि Modi सरकार की प्राथमिकता केवल अपनी छवि सुधारना है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।