Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida Fire: Sector 122 में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं

top-news

Noida Fire: दिल्ली से सटे नोएडा के Sector 122 में स्थित एक गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही चारों तरफ धुआं फैल गया, और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में सेक्टर 122 में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Noida Fire: आग की लपटें गोदाम से बाहर तक फैल रही

एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आग के भयावह दृश्य सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि Sector 122 में लगी आग की लपटें गोदाम से बाहर तक फैल रही हैं, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि बुझाने में कठिनाई हो रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, Noida Fire में आग से भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें कर रही हालात पर काबू

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें Sector 122 में लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास न जाएं और सतर्क रहें। दमकल विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश कर रहा है। आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ, इसकी जांच जारी है। उम्मीद है कि Noida Fire में सेक्टर 122 में लगी आग पर जल्द ही हालात काबू में आ जाएंगे और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकेगा।