Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Champions Trophy 2025: खिताबी जंग के लिए तैयार भारत, पाकिस्तान और दुबई में गूंजेगा क्रिकेट का जुनून!

top-news

Champions Trophy 2025  की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जिसमें दुनिया की शीर्ष आठ टीमें भाग ले रही हैं। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, जिसे हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएगा। भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने भारतीय मुकाबलों को दुबई में आयोजित करने का फैसला लिया। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं—ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं, जबकि ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। सेमीफाइनल में हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें प्रवेश करेंगी, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो यह मुकाबला दुबई में होगा, अन्यथा लाहौर में।

Champions Trophy 2025 का खिताब हांसिल करेगा भारत

भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद वह इस टूर्नामेंट को भी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आखिरी बार यह खिताब जीतने वाली भारतीय टीम 12 साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी। इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि यह दोनों दिग्गज अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और शानदार विदाई चाहते हैं। इसके अलावा Champions Trophy 2025 में खिलाड़ीयों के प्रदर्शन को लेकर कोच गौतम गंभीर पर भी दबाव रहेगा, क्योंकि भारत की हार उनकी रणनीति पर सवाल खड़े कर सकती है।

जाने क्यों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के लिए यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला गत विजेता पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जबकि भारत अपना पहला मैच 22 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। हालांकि, सभी की निगाहें 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर होंगी। भारतीय टीम इस बार 2017 की हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के लिए यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया प्रमुख गेंदबाजों की चोट से जूझ रहा है और इंग्लैंड के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं Champions Trophy 2025 के जरीए न्यूजीलैंड अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा, जबकि अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश भी उलटफेर करने का माद्दा रखते हैं।