Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

GNIOT MBA कॉलेज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन! 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित*

top-news

GNIOT: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में रोटरी ब्लड सेंटर, नोएडा के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट पीआर टी.एन. चौरसिया, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन सुशील भारद्वाज, ग्रुप रजिस्ट्रार अनिल मधवाल, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मंजू राजपूत और एमबीए संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा द्वारा किया गया।

GNIOT: कॉलेज स्टाफ ने भी किया रक्तदान 

शिविर में छात्रों के साथ-साथ कॉलेज स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी के सहयोग से 100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने कहा कि “रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी की जान बचा सकता है। रक्त की हर बूंद जीवन का तोहफा है। यह जानकर खुशी होती है कि हमारे छात्र समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से न केवल किसी की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ होता है।

रक्तदान करने वालों को मिला प्रमाण पत्र

रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को GNIOT के तरफ से प्रमाण पत्र, डोनर आईडी कार्ड और जलपान प्रदान किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के डा. अभिजीत शर्मा, संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष तथा शिविर संचालक प्रो. प्रवीण राजपाल, मिस शिवांगी वशिष्ठ, मि. अंकुर लोहिया आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इस तरह का आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है और युवाओं को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video