Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Delhi Classroom Scam: ACB के सामने नहीं हुए पेश मनीष सिसोदिया! जाने पूरी खबर

top-news

Delhi Classroom Scam: दिल्ली के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) के समन के बावजूद पेश नहीं हुए। उनके वकील ने एसीबी को पत्र के माध्यम से सूचित किया कि सिसोदिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते उपस्थित नहीं हो सकते। इससे पहले, इस मामले में पूछताछ के लिए 6 जून को सत्येंद्र जैन को बुलाया गया था, जो ACB कार्यालय पहुंचे और बयान दर्ज कराया।

Delhi Classroom Scam: क्लासरूम निर्माण में भारी अनियमितताएं उजागर

यह मामला दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में बनाए गए क्लासरूम निर्माण से जुड़ा है, जिसमें केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की 2020 की रिपोर्ट ने गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों की ओर इशारा किया था। रिपोर्ट के अनुसार, एक क्लासरूम की लागत ₹24.86 लाख दर्शाई गई, जबकि इसकी सामान्य लागत ₹5 लाख होनी चाहिए थी। टेंडर प्रक्रिया, CPWD मानदंडों और वित्तीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी के आरोप भी लगाए गए हैं।

AAP से जुड़े ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

जानकारी के लिए बता दे कि Delhi Classroom Scam के जांच में यह भी सामने आया है कि सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर (SPS) के निर्माण में ₹8800 प्रति वर्ग फुट की लागत ली गई, जो सामान्य से लगभग पांच गुना अधिक थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि AAP से जुड़े 34 ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले को “जनता के पैसे की लूट” करार दिया है। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया पहले ही शराब नीति घोटाले में जेल जा चुके हैं और सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत पर बाहर हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video