Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Samsara School: शॉकिंग! समसारा स्कूल की इस करतूत ने करप्शन फ्री इंडिया को शिकायत करने पर किया मजबूर

top-news

Samsara School: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टर-37 में स्थित समसारा स्कूल पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। बताया गया है कि स्कूल ने ग्रीन बेल्ट की जगह पर पेड़ों को काटकर पार्किंग बना दी है, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल स्कूल की गाड़ियों की पार्किंग के रूप में किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग पार्क में घूम नहीं पा रहे हैं। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Samsara School: करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने शिकायत की दर्ज 

करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख बलराज हूंण के नेतृत्व में Greater Noida में हुए इस मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह से की गई। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि स्कूल ने यह ग्रीन बेल्ट लीज पर सेक्टरवासियों के उपयोग के लिए ली थी, लेकिन बाद में उस पर दीवार और ग्रिल लगाकर कब्जा कर लिया गया।

Corruption Free India संगठन ने कही ये बात 

संगठन ने यह भी कहा कि Samsara School की तरह ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के अन्य कई सेक्टरों में भी स्कूलों और अस्पतालों ने ग्रीन बेल्टों पर अवैध कब्जा कर रखा है। यदि समय रहते इन अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया, तो संगठन आंदोलन करेगा। इस पर प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video