Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Greater Noida Authority: शाहबेरी में सड़क चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम से राहत

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया है। शुक्रवार से यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। पहले सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम लग जाता था।

Greater Noida Authority: सीईओ के निर्देश से 2 महीने में पूरा किया गया काम 

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग ने इस काम को दो महीने से भी कम समय में पूरा किया। काम के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था, जिससे चारमूर्ति गोलचक्कर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। लेकिन अब नई चौड़ी सड़क के शुरू होने से वहां भी भीड़ कम हो जाएगी। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण का काम दिन-रात चला।

एसीईओ ने परियोजना टीम की करी सराहना

नई सड़क अब दोनों तरफ से लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी हो गई है, जिससे दो वाहन आसानी से एक साथ निकल सकते हैं। इससे शाहबेरी बाजार में जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी। निर्माण कार्य की निगरानी Greater Noida Authority की एसीईओ प्रेरणा सिंह और जीएम एके सिंह ने लगातार की। काम पूरा होने पर प्रेरणा सिंह ने परियोजना टीम की सराहना की और पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि सड़क पर अतिक्रमण न करें, वरना कार्रवाई होगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

फेसबुक पर फॉलो करे :   / newspapernoi.