Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Corona: भारत में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले: JN.1 वैरिएंट मुख्य कारण

top-news

Corona: दक्षिण-पूर्व एशिया में कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद भारत में भी संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। खासकर केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों में एक्टिव केस बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में इस समय 257 एक्टिव केस हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा केरल में हैं। दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कुछ मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

Corona: जाने क्या कहते है विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड के मामलों में यह बढ़ोतरी ओमिक्रॉन के JN.1 वैरिएंट की वजह से हो रही है। यह वैरिएंट एक साल से ज्यादा समय से मौजूद है, लेकिन अब फिर से एक्टिव हो गया है। इसके पीछे प्रमुख कारण है वायरस की प्रकृति और शरीर की कमजोर होती इम्युनिटी। कई लोगों ने वैक्सीन की आखिरी डोज एक साल से ज्यादा पहले ली थी, जिससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई और वायरस को संक्रमण फैलाने का मौका मिला।

इन लक्षणो के साथ हो रही है शुरुआत 

हालांकि अच्छी बात यह है कि Corona के ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के हैं और गंभीर स्थिति कम देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्थिति की समीक्षा की और जनता से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार, जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना, अभी भी जरूरी है। वैक्सीन से मिली इम्युनिटी हमें गंभीर स्थिति से बचा सकती है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

फेसबुक पर फॉलो करे :   / newspapernoi.