Delhi: आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में नियुक्त किए नए प्रभारी और सह-प्रभारी
- sakshi choudhary
- 22 May, 2025
Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई राज्यों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए एक सूची जारी की है। दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के प्रभारी राजेश गुप्ता और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद बनाए गए हैं।
Delhi: उत्तराखंड में किए गए ये बदलाव
उत्तराखंड में महेन्द्र यादव को प्रभारी बनाया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा और उत्तराखंड में घनेंद्र भारद्वाज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। केरल की जिम्मेदारी शेली ओबेरॉय को सौंपी गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, राजस्थान में धीरेश टोकस, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने इस कारण किया फेर बदल
बता दे कि Delhi विधानसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश (यूपी) पर विशेष ध्यान देते हुए वहां के लिए चार वरिष्ठ नेताओं को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। यूपी में दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का कहना है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।
चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube
ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter
फेसबुक पर फॉलो करे :
/ newspapernoi.