Greater Noida: तूफान में गिरी रेलिंग, महिला और दो साल के मासूम की मौत
- sakshi choudhary
- 22 May, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन-3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। 50 वर्षीय महिला सुनीता और उनके दो वर्षीय नाती अद्वित्य शौर्य की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सोसायटी परिसर में तेज आंधी तूफान के दौरान ऊपरी मंजिल से रेलिंग का भारी जाल नीचे गिर गया और सुनीता व उनके नाती इसकी चपेट में आ गए।
Greater Noida: पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के अनुसार, सुनीता अपने दामाद जितेंद्र के फ्लैट नंबर 603 में आई हुई थीं। रात करीब आठ बजे वह अपनी बेटी और नाती के साथ सोसायटी में टहल रही थीं। तभी अचानक ऊपरी मंजिल से रेलिंग का जाल गिरा और सीधा सुनीता पर आकर गिरा। हादसे में सुनीता का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद लोगो में दहशत
बता दे कि Greater Noida में हुई इस घटना के बाद सोसायटी में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। यदि परिजन लिखित शिकायत देंगे तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube
ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter
फेसबुक पर फॉलो करे :
/ newspapernoi.