Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत ● Greater Noida Traffic Alert: किसान चौक पर आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन, दो सप्ताह तक संभलकर चलें ● एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन ● Sharda University में ‘दीक्षारंभ 2026’ का भव्य आयोजन, Chirag Paswan ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र ● EV India Expo 2026 का सफल समापन, 30 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स ने लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदलेगा

Noida: फेस-2 थाना क्षेत्र में पुलिस और वाहन चोर के बीच मुठभेड़, बदमाश फैजान घायल

Noida: थाना फेस-2 पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-92 के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फैजान, जो मोटरसाइकिल पर सवार था, पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन की ओर भागने लगा।
top-news

Noida: थाना फेस-2 पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-92 के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फैजान, जो मोटरसाइकिल पर सवार था, पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ग्रीन बेल्ट के पास नाले की पटरी की ओर मुड़ गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपी फैजान को तुरंत अस्पताल भेजा गया।


Noida: आरोपी के पास से बरामद हुई ये चीज़े

घायल आरोपी की पहचान फैजान पुत्र अली अहमद, मूल निवासी मोहल्ला सराय, कस्बा कुरावली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कुंडा कॉलोनी, भंगेल, थाना फेस-2 क्षेत्र में रह रहा था। उसके पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 16 CY 6017) बरामद हुई। Noida पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।


आरोपी पर पहले से है कई मुकदमे

फैजान के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट के तहत कुल छह मुकदमे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, वह एक शातिर अपराधी है और नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। Noida पुलिस की तत्परता से एक बड़ी आपराधिक साजिश पर विराम लग गया है। इस सफल कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन ने अपराध मुक्त शहर की दिशा में एक अहम कदम बताया है।