Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा

ऑनलाइन कोर्स के नाम पर महिला से 8.90 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ साइबर फ्रॉड

अलीगढ़ में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन कोर्स के नाम पर एक महिला से 8.90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। क्वार्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली ग्रेवी कश्यप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने “कॅरिअर फिक्स” नाम का एक ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था। इस कोर्स में दावा किया गया था कि अगर कोई व्यक्ति दूसरे लोगों को इस कोर्स से जोड़ता है तो उसे 80 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा। ज्यादा कमाई के लालच में महिला ने इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनाई और वहां अपना मोबाइल नंबर साझा किया।
top-news

कुछ ही दिनों बाद एक अज्ञात युवक ने महिला से संपर्क किया और खुद को कोर्स खरीदने का इच्छुक बताया। आरोपी ने कहा कि उसके अमेजन पे से पेमेंट नहीं हो पा रहा है और मदद के बहाने महिला से पहले 10 हजार रुपये फोन-पे पर ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने तकनीकी खराबी, रिफंड और अन्य बहाने बनाकर लगातार महिला से पैसे मांगने शुरू कर दिए। महिला को भरोसे में लेकर साइबर ठग ने 4 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 8 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए।

जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि क्वार्सी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन कोर्स, निवेश या भारी कमीशन के लालच में किसी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या भुगतान से पहले पूरी जांच जरूर करें।