Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता ● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत ● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला ● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात

Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल

बाजार में बिकने वाले देसी घी और मसालों की शुद्धता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
top-news

बाजार में बिकने वाले देसी घी और मसालों की शुद्धता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 तक लिए गए 787 नमूनों में से 499 फेल पाए गए। इनमें 95 नमूने ऐसे थे, जिन्हें सेहत के लिए हानिकारक श्रेणी में रखा गया। सबसे ज्यादा हानिकारक नमूने देसी घी और मसालों के मिले हैं।


95 नमूने सेहत के लिए हानिकारक, घी और मसाले सबसे आगे

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में 95 नमूने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए। इनमें देसी घी के 23 और मसालों के 22 नमूने शामिल हैं। इसके अलावा घी के 86 और मसालों के 33 नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई, हालांकि इन्हें हानिकारक श्रेणी में नहीं रखा गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र के मुताबिक, हानिकारक पाए गए खाद्य पदार्थों के मामलों में सीजीएम कोर्ट में मुकदमे दायर किए जा रहे हैं। देसी घी और मसालों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।


घी में वनस्पति, स्टार्च और केमिकल मिलाने का आरोप

जांच रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में शुद्ध देसी घी के नाम पर मिलावटी उत्पाद बेचे जा रहे हैं। घी में वनस्पति मिलाने के साथ उसे गाढ़ा और दानेदार दिखाने के लिए स्टार्च या क्रीम का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, रंग और खुशबू देने के लिए रसायन मिलाए जाने की बात भी सामने आई है।

अधिकारियों के अनुसार, मिलावटी घी तैयार करने की लागत शुद्ध घी के मुकाबले काफी कम होती है। इसे करीब 200 से 300 रुपये प्रति किलो की लागत से तैयार कर बाजार में दोगुने तक दाम पर बेचा जा सकता है।


मसालों में कचरा पीसकर मिलाया जा रहा रंग

घी के बाद मसालों में भी बड़े स्तर पर मिलावट सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया जैसे मसालों में असली सामग्री के साथ कचरा और अन्य अवांछित पदार्थ पीसकर मिलाए जा रहे हैं। इसके बाद रंग मिलाकर इन्हें आकर्षक बनाया जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग खुले और पैकेट में बिकने वाले दोनों तरह के मसालों की जांच कर रहा है।


मिलावटी खाद्य पदार्थों से लिवर और आंतों को खतरा

आईएमए के प्रदेश सचिव और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीबी जिंदल के अनुसार, कृत्रिम रंग और रसायनों से युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। लंबे समय तक ऐसे पदार्थों का सेवन आंतों और लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ हानिकारक रसायनों के लगातार संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट के बाद खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण और एक्सपायरी डेट पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर खुले घी और मसालों की खरीदारी में सावधानी बरतनी चाहिए।