Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Greater Noida: जीटा-1 की पूर्वांचल हाइट्स में कार टक्कर विवाद बना बवाल, विधायक की बेटी समेत चार महिलाओं पर मारपीट का केस

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में कार टक्कर के मामूली विवाद ने शनिवार रात गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका नागर समेत चार महिलाओं ने फ्लैट में घुसकर एक महिला और उसकी बेटियों से मारपीट की। पीड़िता जयश्री गुप्ता की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्रियंका नागर, रेखा भाटी, पूनम भाटी और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Greater Noida: ऐसे हुई घटना की शुरुआत 

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब जयश्री गुप्ता एवीजे हाइट्स मार्केट से लौट रही थीं और उनकी कार सोसाइटी निवासी रेखा भाटी की गाड़ी से हल्की टकरा गई। विवाद के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने फ्लैट चले गए। लेकिन रात करीब 8 बजे रेखा भाटी, प्रियंका नागर और अन्य महिलाएं जयश्री के फ्लैट पहुंचीं और कहासुनी के बाद उनके बाल खींचकर बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आईं उनकी बेटियां रिया और ईशा को भी महिलाओं ने नहीं बख्शा और मारपीट व गाली-गलौज की।

पुलिस जाँच में सामने आई ये बात 

घायल अवस्था में जयश्री और उनके परिजनों ने Greater Noida पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच में सिर और आंख में गंभीर चोट की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज हुआ। मारपीट की पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस अब वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। दूसरी ओर, रेखा भाटी ने भी जयश्री पर जानबूझकर कार टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video