Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: ‘ हर मोर्चे पर विफल रही भाजपा सरकार’ जन पंचायत में गरजे मौलाना जावेद आब्दी

top-news

Greater Noida: समाजवादी पार्टी ने रविवार को बिलासपुर नगर में पीडीए जन पंचायत के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य और सपा के वरिष्ठ नेता सुनील भाटी देवटा ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता मौलाना जावेद आब्दी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जीरो पॉइंट, यमुना एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

Greater Noida: जन पंचायत को संबोधित करते हुए मौलाना जावेद आब्दी ने कही ये बात

जन पंचायत को संबोधित करते हुए मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, वहीं भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रोपगेंडा में लगी है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर है और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। भाजपा सत्ता के लालच में समाज को जाति-धर्म में बाँटकर बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को तोड़ रही है। Greater Noida में संबोधन के दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गरीबों और अल्पसंख्यकों की सच्ची आवाज बताया।

सपा को मजबूत करने पर दिया गया जोर 

इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव और जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए सपा को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रवि वर्मा, जितेन्द्र यादव, मुखिया गुर्जर, सुनीता यादव, दीपक देवटा समेत हजारों लोग जिलेभर से Greater Noida में हुए इस पंचायत में शामिल हुए। सपा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारी हुए सस्पेंड!