Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर के 5 थानों को मिला ISO 9001: 2015 सर्टिफिकेट, पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय मान्यता

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना बीटा-2, बिसरख, सेक्टर-39, सेक्टर-49 और सेक्टर-58 को ISO 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह मान्यता इन थानों की आधारभूत संरचना, गुणवत्ता प्रबंधन, थाना संचालन प्रक्रियाओं और नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाए जाने पर दी गई है। इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि इन थानों ने पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है।

Greater Noida: लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में किए गए ये काम 

यह मानकीकरण पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्ययोजना के अंतर्गत संभव हुआ। थानों में महिला हेल्प डेस्क, साइबर डेस्क, मालखाना, पासपोर्ट सेक्शन, आर्म्स एम्युनेशन रूम सहित विभिन्न विभागों के लिए SOP तैयार की गई। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त समाधान के लिए प्रभावी सिटीजन चार्टर लागू किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जवाबदेही में वृद्धि हुई।

पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मिलेगी मजबूती 

बता दे कि Greater Noida में अब तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस मुख्यालय सूरजपुर, सेक्टर-108 कार्यालय और 8 थाने (बीटा-2, बिसरख, सेक्टर-39, सेक्टर-49, सेक्टर-58, एक्सप्रेस-वे, बादलपुर, नॉलेज पार्क) को ISO 9001:2015 मान्यता प्राप्त हो चुकी है। यह जिले के लिए गर्व की बात है और पुलिस व जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करता है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस जनता को बेहतर, पारदर्शी और त्वरित सेवा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारी हुए सस्पेंड!