Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: Sharda University की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, दो स्टाफ गिरफ्तार! जाने पूरी खबर

Greater Noida: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र की एक निजी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में उस समय सनसनी फैल गई, जब बीडीएस सेकंड ईयर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतका हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थी और Sharda University में अध्ययनरत थी।
top-news

Greater Noida:  थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र की एक निजी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में उस समय सनसनी फैल गई, जब बीडीएस सेकंड ईयर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतका हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थी और Sharda University में अध्ययनरत थी। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की गहन जांच की।


Greater Noida: मृतक का परिवार मौके पर मौजूद, पुलिस कर रही जाँच 

छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। परिजनों द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने यूनिवर्सिटी के स्टाफ के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई के चलते परिजन और छात्र थोड़े शांत हुए, लेकिन Sharda University प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त रहा।


छात्रा के मौत से यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रो में तनाव 

घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में भारी तनाव का माहौल बन गया था। छात्रा की मौत को लेकर अन्य छात्र भी शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन के रवैये से नाराज़ दिखे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। Sharda University में हुआ यह मामला शिक्षा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य और छात्रों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा कर रहा है।